कांग्रेस की वेबसाइट पर सोनिया की 'डर्टी पिक्चर'

मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने इंटरनेट पर प्रसारित समाग्री पर नजर रखने के लिये इंटरनेट कंपनियों से कहा था। सरकार के इस कदम का जमकर विरोध भी किया जा रहा है। खासकर कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें के साथ होने वाली छेड़छाड़ के प्रति सरकार ने नाराजगी दिखाई थी। वेबसाइट हैक करने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ वेबसाइट हैक होने की खबर मिलते ही पार्टी ने वेबसाइट को बंद कर दिया है।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की वेबसाइट को पाकिस्तान साइबर आर्मी नाम के एक गु्रप ने हैक किया है। यह ग्रुप इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित भारतीय वेबसाइटों को हैक करने का दावा कर चुका है। इसी क्रम में पार्टी के बड़े सदस्यों का कहना है कि यह मामला साइबर क्राइम का है इसलिये मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा और उचित कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications