अहलूवालिया ने राशिद अल्वी को धकेला और बुरा-भला कहा

Rashid Alvi
नई दिल्ली। संसद की स्थायी समिति के दौरान बुधवार को बहुत ही हैरत अंगेज घटना सामने आयी जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर हमने कैसे-कैसे प्रतिनिधियों को संसद में चुनकर भेजा है। लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना हुई दो वरिष्ठ सांसदो राशिद अल्वी और एसएस अहलूवालिया। जिनके बीच में तू तू- मैं मैं होते-होते बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों सांसद मार-पीट पर उतर आये।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि अहलूवालिया ने उनको धक्का देकर उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। अहलूवालिया की यह हरकत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मानाक है, लेकिन फिर भी वह उन्हें माफ करते हैं। उनका यह रवैया संसद और उसके सदस्यों की गरिमा के विरूद्ध है तथा वह उम्मीद करते हैं कि अहलूवालिया भविष्य में इस तरह का बर्ताव नहीं करेंगे, जिससे संसद और सांसदों की गरिमा को चोट पहुंचे।

अल्वी के मुलाबिक संसदीय समिति की बैठक से कुछ ही पहले उनके मोबाइल फोन पर उन्हें अहलूवालिया समझकर कई पत्रकारों ने फोन किया और कहा कि अहलूवालिया जी आपने समिति के बारे में जो कहा है उस पर आगे बात करनी हैं। अल्वी के मुताबिक अहलूवालिया ने संसदीय समिति की गोपनिय रिपोर्ट को माडिया में लीक कर दिया जो कि एक गलत काम है।

जिसके जवाब में अहलूवालिया ने नाराजगी और गुस्से में अल्वी के साथ यह हरकत की। अल्वी ने कहा कि उन्हें धक्का लगने से उनका चश्मा नीचे गिर गया। अगर मौके पर मौजूद यशवंत सिन्हा ने उन्हें संभाला नहीं होता तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। जबकि अहलूवालिया से जब मीडिया ने उनका पक्ष जानना चाहा तो वो अल्वी पर चिल्ला पड़े और कहा कि वो गलत और बेबुनियाद बात कर रहे हैं। उन्होंने कुछ नहीं किया है। अगर उन्होंने रिपोर्ट लीक की होती तो फोन उनके पास आने चाहिए थे लेकिन अल्वी के पास क्यों आये? इसी से पता चलता है कि अल्वी झूठ बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+