अब केजरीवाल के मामा पर भ्रष्टाचार का आरोप

टीवी चैनलों के मुताबिक करीब आठ साल पुराने एक मामले में आदमपुर के व्यापारी भागीरथ ने ग्रीन स्क्वेयर मार्केट स्थित टीआर कैपिटल रामबाबू अग्रवाल के खिलाफ अदालत में केस करने की मंजूरी मांगी थी। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मंजूर कर लिया है।
जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने रामबाबू अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 466, 471 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर भी फर्जीवाड़े का आरोप लगा था। आयकर विभाग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा था । यह नोटिस बकाया रूपए को लेकर भेजा गया था । दरअसल 2006 में केजरीवाल ने आईआरएस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन विभाग का कहना था कि वो स्टडी लिव पर थे और उस दौरान उन्होंने तनख्वाह भी ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने अनुबंध को तोड़ते हुए नौकरी से ही इस्तीफा दे दिया था, ऐसे में स्टडी लिव के दौरान उन्होंने जो रकम ली थी उसे लौटाना होगा। जिसे बाद में केजरीवाल ने लौटाया भी था।












Click it and Unblock the Notifications