गोरी ने ठुकराई घड़ियाल से सहवास की पेशकश

सफेद मादा घड़ियाल का नाम है गोरी, जो यहां पली हुई है। जानवरों के संरक्षण पर काम कर रहा वन विभाग चाहता है कि सफेद घड़ियाल का अस्तित्व खत्म होने से पहले उसे बचा लिया जाये। सफेद घड़ियाल को बचाने के लिए भीतरकणिका नेशनल पार्क के अधिकारी पास के जल निकाय से पार्टनर घड़ियाल लेकर आये, लेकिन गोरी ने उन सभी कोशिशों पर पानी फेर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक नर घड़ियाल को जंगली स्थिति में पकड़ कर उस तालाब में डाला गया जिसमें गोरी रहती है। उन्होंने बताया कि नर घड़ियाल को देखने के बाद गोरी कुछ देर तक शांत पड़ी रही, लेकिन फिर बेचैन हो गई और नर घड़ियाल पर हमला कर दिया। जिस वजह से घड़ियाल भाग खड़ा हुआ। पिछले एक सप्ताह से दोनों एक ही जगह रहते हैं, लेकिन पास आने पर एक दूसरे का खून पीने को उतारू हो जात हो जाते हैं।
वन अधिकारियों की यह चौथी बड़ी कोशिश थी। 38 वर्षीय गोरी के प्रजनन को लेकर अधिकारी काफी चिंतित हैं। अब अधिकारी कोई और तरीका खोजने में जुटे हैं, क्योंकि सफेद घड़ियाल को विलुप्त होने से बचाने के लिए वन विभाग कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications