सात मजदूरों का माओवादियों ने किया अपहरण

bihar map
जमुई। बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत पकरी गांव में एक पुल और एक पानी टंकी के निर्माण कार्य में लगे सात मजदूरों को आज प्रात: माओवादियों ने अपहरण कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद ने बताया कि बीती देर रात 40 से 50 की संख्या में पकरी गांव पहुंचे सशस्त्र माओवादियों ने वहां एक पुल और एक पानी टंकी के निर्माण कार्य में लगे सात मजदूरों का अपहरण किया।

उन्हें गडही जंगल की ओर ले गये। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण निगम द्वारा क्यूल नदी पर बनाये जा रहे एक पुल पर मजदूरी का काम कर रहे चंदन यादव, प्रदीप यादव, फुलटुस यादव और विजय सिंह का अपहरण कर लिया गया जबकि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की पकरी गांव में बनाई जा रही एक पानी की टंकी पर काम कर रहे रविन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव और अनिल सिंह का अपहरण कर लिया।

इन मजदूरों का अपहरण लेवी की मांग को लेकर माओवादियों द्वारा किए जाने की आशंका जताते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों की सकुशल बरामदगी के लिए छापामारी शुरु कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व जमुई जिले के सोनो थाना अंतर्गत बलथर गांव में करनाल नदी पर बनाये जा रहे एक पुल के निर्माण कार्य में लगे नौ मजदूरों का माओवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था जिन्हें बाद में उन्होंने रिहा कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+