पाक और अमेरिका के बीच संबंधो पर विचार

एसीएसए मुशर्रफ के शासनकाल में नौ फरवरी, 2002 को हस्ताक्षरित सहमति पत्र का स्थान लेगा। संघीय राजस्व बोर्ड के एक अधिकारी ने अखबार से बातचीत में नये मसौदा समझौते की पुष्टि की। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार फरवरी, 2002 के पिछले समझौते का समय पूरा होने से पहले उसकी समीक्षा कर रही है।
हाल ही में प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने कहा था कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की अगुवाई में लड़ाई, कश्मीर मुद्दे समेत महत्वपूर्ण विदेशी नीति मुद्दों से जुड़ी रणनीतियों की समग्र समीक्षा कर रही है। नये मसौदा समझौते में उद्देश्य, उपयोगिता, परिभाषा, शर्ते आदि समेत नौ तत्व हैं।
इसी बीच एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान में नाटो और संबद्ध बलों को स्थानीय रूप से उत्पादित पेट्रोलियम उत्पादन के निर्यात पर स्थायी रोक लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। जेट ईंधन उसका अपवाद है।












Click it and Unblock the Notifications