नेपाल 500 और 1,000 के नोटों से प्रतिबंध हटाए

भारत में काम करने वाले नेपाली श्रमिकों को अपनी आय स्वदेश ले जाने में दिक्कत आ रही है, क्योंकि वहां 500 और 1,000 रुपये के नोट के प्रयोग पर प्रतिबंध है। भारतीय पक्ष ने नेपाल की इन चिंताओं को खारिज कर दिया कि वहां जाली भारतीय नोट पहुंच सकते हैं। मिनट्स में कहा गया है कि नेपाल को सूचित किया गया है कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है।
भारतीय पक्ष ने इस बात पर सहमति दी है कि जाली मुद्रा को पकड़ने और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को सजा दिलाने के लिए रणनीति तैयार की जाए। व्यापार, आव्रजन और अनधिकृत व्यापार पर नियंत्रण के लिए सहयोग के मुद्दे पर भारत-नेपाल अंतर सरकारी समिति की बैठक में निर्यात और नेपाल में फार्मास्युटिकल्स कंपनियों के पंजीकरण पर भी विचार विमर्श हुआ।












Click it and Unblock the Notifications