मृत सागर की हो सकती है मौत

उन्होंने चेतावनी दी है कि इस्राइल और जार्डन की सीमा पर स्थिर मृत सागर अब लंबे समय तक इलाके के सूखे के प्रकोप से नहीं बच सकेगा क्योंकि उसे ताजा पानी देने वाली ज्यादातर सहायक नदियों का पानी कृषि में इस्तेमाल होने के कारण उस तक नहीं पहुंच पाता है। मृत सागर धरती का सबसे निचला स्तर है।
यह समुद्र स्तर से 425 मीटर नीचे है। यह खारे पानी का सागर है। डेली टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक वैज्ञानिकों ने अपनी जांच में पाया कि आज से करीब 1,20,000 साल पहले यह लगभग वाष्पित हो गया था। उस वक्त इसके किनारे पर कुछ ही लोग बसे हुए थे। वर्ष 1997 से अभी तक मृत सागर में जल स्तर 10 मीटर से ज्यादा नीचे गिरा है।












Click it and Unblock the Notifications