नेट पर शिकंजा- सिब्बल के खिलाफ उठी आवाज

Telecom Minister Kapil Sibal
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के खिलाफ नेट की दुनिया में आवाज उठने लगी है। गूगल और फेसबुक पर शिकंजा कसने की घोषणा का हर वर्ग विरोध कर रहा है। तमाम सासंद, अभिनेता समेत समाज की तमाम बड़ी हस्तियां इस मुहिम में उतर आई हैं। इस बीच केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल को गुलाब देने पहुंचे तेजेंद्रपाल सिंह बग्गा, विष्णु गुप्ता, शिव कुमार और आशीष को नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सांसद राजीव चंद्रशेखर, लेखिका शोभा डे और डायरेक्टर-प्रड्यूसर शेखर कपूर जैसी हस्तियों ने भी सिब्बल के बयान पर नाखुशी जाहिर की है। ट्विटर पर सांसद चंदशेखर ने कहा, क्या आप सोच सकते हैं कि टेलिकॉम विभाग में कुछ नौकरशाहों को काम दिया जा रहा है कि वे इंटरनेट पर कॉन्टेंट के बारे में फैसला करें कि ये उचित हैं या अनुचित। स्टॉक ब्रोकर राकेश झुनझुनवाला ने कहा, मैं नहीं समझता कि सिब्बल को इंटरनेट की समझ भी है। जब आप टेलिकॉम डिपार्टमेंट का मंत्री एक वकील को बना देते हैं तो ऐसा ही होता है। यह उसी तरह है कि मायावती को आइटम सॉन्ग के लिए रख लिया जाए।'

शेखर कपूर ने ट्वीट में कहा, सोशल मीडिया पर हर इन्सान टेलेंटेड और प्रभावशाली है। यह सरकार के रखवालों को डरा रहा है। लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने कहा, 'सिब्बल साहब, यह कदम इंटरनेट इस्तेमाल करनेवाले 10 करोड़ लोगों के इस देश में एक मैडम' की प्रिवेसी सुरक्षित करने के लिए है?हम अपनी आजादी पंसद करते हैं और इसे बरकरार रखेंगे। फिल्मकार कुणाल कोहली का कहना है कि सरकार की ओर से इंटरनेट को लेकर किसी भी तरह की सेंसरशिप अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटना होगा। हम सिब्बल का समर्थन नहीं कर सकते।

इस बीच कल शाम उधर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल को गुलाब देने पहुंचे तेजेंद्रपाल सिंह बग्गा, विष्णु गुप्ता, शिव कुमार और आशीष को नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों फेसबुक, गूगल और ऑरकुट जैसी कई सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर शिकंजा कसने की कवायद के विरोध में सिब्बल को गुलाब का फूल देने पहुंचे। चारों अपने भगत सिंह क्रांति सेना का होने का दावा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार शांतिभंग के आरोप में चारों को गिरफ्तार किया गया है। दो घंटे बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश होने की हिदायत दी गई है।

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाथों में गुलाब के फूल लिए दो दर्जन से ज्यादा लोग कपिल सिब्बल के सरकारी आवास (19 कुशल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग) पहुंचे। पुलिस ने ज्यादातर लोगों को बेरीकेड्स लगाकर रोक लिया जबकि ये चारों काफी हद तक उनके घर में घुस गए थे। सेना के महासचिव विष्णु गुप्ता का कहना है कि वह सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर सेंसरशिप का विरोध करने गए थे। पुलिस ने जो कार्रवाई की है उसके खिलाफ शुक्रवार से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+