2 जी घोटाले में चिंदबरम आरोपी है या नहीं, फैसला आज

मालूम हो कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी और चिंदबरम पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे तो उन्हें 2जी आवंटन की पूरी जानकारी थी। स्वामी के मुताबिक इस घोटाले के जनक चिंदबरम और राजा है। गौरतलब है कि ये बात केवल स्वामी कह रहे हैं जबकि सीबीआई के मुताबिक चिंदबरम दोषी नहीं है। सीबीआई का कहना था कि वह मामले को लेकर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है इसलिए चिदंबरम के खिलाफ जांच नहीं की जा सकती।
गौरतलब है कि इससे पहले 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व दूर संचार मंत्री ए राजा ने भी इस घोटाले के लिए एनडीए, गृहमंत्री पी चिदंबरम और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दोषी बताया था।2 जी स्पेक्ट्रम में अपने आप को निर्दोष बताते हुए ए राजा ने कहा कि उन्होंने लाइसेंस आवंटन में कोई धांधली नहीं की है। उन्होंने उसी मानदंडों के तहत लाइसेंस आवंटित किए जैसे उनके पूर्व के दूर संचार मंत्रियों और एनडीए सरकार के मंत्रियों ने किए थे।












Click it and Unblock the Notifications