हरियाणा: भ्रूण हत्या रोकेगा सॉफ्टवेयर

सायलेंट ऑब्जर्वर से जिले भर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नजर रखी जा सकती है, जिससे जिले के लिंगानुपात में सुधार लाने में मदद मिलेगी। गिरते लिंगानुपात से समाज की तस्वीर बिगड़ रही है। शैक्षणिक संस्थान तथा स्वास्थ्य विभाग लड़कियों के प्रति लोगों की मनोस्थिति को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्कूलों में 12वीं क्लास से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों को आंगनबाड़ी वर्कर्स के जरिए प्रसूति पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीएनडीटी) के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सायलेंट ऑब्जर्वर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके जरिए जिले भर की सोनोग्राफी मशीनों को जोड़ा जा सकता है। इन मशीनों को जोडऩे वाले सर्वर को सायलेंट ऑब्जर्वर का नाम दिया गया है। पुणे स्थित मैगनम ऑपस कंपनी के इस सॉ टवेयर के साथ छेड़छाड़ करना भी मुमकिन नहीं है। एडवांस एक्टिव ट्रैकर के जरिए छेड़छाड़ करने पर मशीन में लगी सिम एसएमएस के जरिए संबंधित अधिकारियों को गड़बड़ी के बारे में सूचित कर देगी। इस सॉफ्टवेयर के जरिए अपने ऑफिस में बैठे अधिकारी जिले भर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी रख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications