दिल्‍ली: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

15-yrs-old gang-raped by boyfriend, 2 others
दिल्ली (ब्यूरो)। गाजीपुर इलाके में तीन युवकों ने एक दसवीं की छात्रा से गैंगरेप किया। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी कि वो खामोश रहे। बाद में छात्रा ने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। छात्रा की शिकायत पर नाबालिग समेत दो आरोपियों को दबोचकर पुलिस आरोपी नौशाद की तलाश कर रही है। 15 वर्षीय शाजिया (परिवर्तित नाम) परिवार के साथ गाजीपुर में रहती है। शाजिया के माता-पिता नोएडा में नौकरी करते हैं। शाजिया पास के सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा है। दोपहर वह घर से कुछ दूर रहने वाली अपनी मौसी के घर के लिए निकली थी।

रास्ते में शाजिया को उसकी सहेली का भाई मिल गया, जो उसका बायफ्रेंड भी है। वह भी दसवीं का ही छात्र है। शाजिया से कहा कि उसकी बहन उसे बुला रही है। इसके बाद वह शाजिया को बाइक पर बैठाकर कोंडली स्थित डीडीए फ्लैट में ले आया। शाजिया का आरोप है कि यहां पहले से नौशाद (26) और भीम (25) मौजूद थे। यहां तीनों ने उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस से राजेश और भीम को दबोच लिया। शादीशुदा भीम के तीन बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+