पुजारी की नृशंस हत्या, लूट की आशंका

बाबा मंदिर के ही एक कमरे में रहते थे और मंदिर के पीछे एक प्राइवेट फैक्टी है जहां कुछ मजदूर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि कल रात जब मजदूर सोनू बाबा के कमरे में गया तो उसने बाबा को खून से लथपथ देखा। उसने इस बात की जानकारी मंदिर के पास बने एक ढाबे के मालिक को दी जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके-ए-वारदात पर पहुंची तो उसने बाबा को मृत पाया।
कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने आसपास के मजदूरों और उनके परिवार वालों से पूछताछ की तो उन्होंने धमेंद्र नाम के एक मजदूर पर शक जताया। पुलिस ने धमेन्द्र और कुछ अन्य मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि शायद हत्या लूटपाट के इरादे से की गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच आरंभ कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications