अगर भविष्‍य में हमला हुआ तो अन्‍ना होगें जिम्‍मेदार: पवार

Union Agriculture Minister and Nationalist Congress Party (NCP) chief Sharad Pawar
दिल्‍ली। एक के बाद एक आरोपों की मार झेलकर परेशान हो चुके केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने अब सामाजिक कार्यकर्ता व गांधीवादी अन्ना हजारे के खिलाफ मोर्चा खोला है। अन्‍ना हजारे पर हमलावर होते हुए पवार ने कहा है कि मैं अन्ना के निंदात्मक विचारों से दुखी हूं। मुझपर हुए हमले का समर्थन कर अन्ना हजारे ने गांधीवाद और अहिंसा की नई परिभाषा गढ़ दी है। पवार ने साफ शब्‍दों में कहा कि अगर भविष्‍य में उनपर इस तरह के हमले होते हैं तो उसके जिम्‍मेदार अन्‍ना हजारे होंगे। पवार ने कहा कि अगर भविष्‍य में दोबारा ह‍मला होता है तो इससे यह साफ हो जायेगा कि हमलावर को कहां से समर्थन और प्रेरणा मिल रही है।

मालूम हो कि बीते 24 नवंबर को इफ्को के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये शरद पवार को एक युवक ने जोरदार थप्‍पड़ मार दिया। पवार पर हमले के बाद सुरक्षा व्‍यवस्‍था फौरन सकते में आ गई और उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जबतक युवक को गिरफ्तार करती वह खुद ही मीडिया के सामने आ गया और अपना संक्षिप्‍त परिचय दे दिया। युवक ने मीडिया के सामने कबूल किया कि उसने ही शरद पवार पर हमला किया है। युवक ने अपना परिचय हरविंदर सिंह के रूप में दिया।

इस बात की सूचना जब अन्‍ना हजारे तक पहुंची तो उन्‍होंने कहा कि क्‍या बस एक ही थप्‍पड़ मारा? अन्‍ना हजारे के इस गैरजिम्‍मेदाराना बयान की कई राजनीतिक पार्टियों ने निंदा की। एनसीपी ने अन्ना के खिलाफ महाराष्ट्र भर में विरोध प्रदर्शन किया। अन्ना ने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांगी लेकिन अब अन्ना ने अपने ब्लॉग में उनका विरोध करने वालों पर नाराजगी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+