पूरे देश में मैनेजमेंट इंस्‍टीट्यूट्स का होगा एक ही एग्‍जाम

All-India Council for Technical Education (AICTE)
दिल्ली(ब्यूरो)। प्रबंधन में एडमिशन लेने वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि देशभर के प्रबंधन शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अगले साल फरवरी में पहली बार एक ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त लगभग चार हजार प्रबंधन शिक्षण संस्थानों के अगले सत्र 2012-13 के लिए दाखिले अब इसी प्रवेश परीक्षा से होंगे। देश के पांच दर्जन शहरों में यह परीक्षा आयोजित होगा औऱ यह पूरी तरह आनलाइन होगा। गलत उत्तर पर माइनस मार्किंग है।

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न राज्यों के प्रबंधन शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा से छात्रों को निजात देने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद अगले साल 20 से 28 फरवरी तक एक ही प्रवेश परीक्षा कराने जा रहा है। यह परीक्षा इलाहाबाद, अमृतसर, देहरादून, दिल्ली, गाजियाबाद, जम्मू, कानपुर, नोएडा, पटना, पुणे, बरेली, चंडीगढ़, भोपाल, गुड़गांव, ग्वालियर, हरिद्वार, हिसार, इंदौर, कोलकाता, लुधियाना, लखनऊ, रांची समेत देश के 61 शहरों (स्थानों) पर होगी। जबकि, प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आगामी नौ दिसंबर, 2011 से शुरू होकर अगले साल नौ जनवरी तक चलेगा।

आवेदक 30 जनवरी तक हॉल टिकट का प्रिंट ले सकेंगे। उसी के आधार पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। 11 मार्च से 11 अप्रैल के बीच प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में चार अलग-अलग विषयों पर आधारित प्रश्न पत्र होंगे। हर प्रश्न पत्र सौ नंबर का होगा, जबकि हर प्रश्न पत्र में 25 सवाल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+