अब लोकपाल बिल बनवायेगी टीम इंडिया

अन्ना समर्थकों ने तय किया है कि मैच के दौरान होलकर स्टेडियम में वो सभी अन्ना हजारे की फोटो लेकर पहुंचेंगे। वो गेट के बाहर खड़े होकर आने वाले लोगों के अन्ना टोपी और अन्ना पोस्टर देने के अलावा अन्ना आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।
इस बात की जानकारी मुहिम इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के स्थानीय संयोजक प्रहलाद पाण्डेय ने मीडिया को दी। प्रहलाद ने कहा कि वो स्टेडियम के पांच गेटों पर खड़े होकर लोगों से कहेंगे कि वो भ्रष्टचार रूपी दानव से भारत को मुक्त करने के लिए सशक्त लोकपाल बिल लाने की मुहीम में शामिल हों और अन्ना के साथ 11 दिसंबर को जंतर मंतर में होने वाले अनशन में शामिल हों। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब अन्ना समर्थक, क्रिकेट मैच के दौरान अन्ना आंदोलन के लिए प्रचार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications