प्रेम में असफल मौसेरे भाई-बहन ने जहर खाया

दलजीत ने यहां एक कमरा बुक कर रखा था। कहा जा रहा है कि रुपये खत्म होने पर सोमवार को रमनी ने सहेली को फोन कर कुछ पैसों का इंतजाम करने की बात की। सहेली ने परिजनों को बताया कि दोनों पानीपत स्थित एक होटल में हैं। मंगलवार सुबह लड़के के पिता गुरमीत सिंह पानीपत पहुंचे। इसकी भनक लगते ही प्रेमी जोड़े ने सुबह करीब पौने आठ बजे होटल के कमरे में ही जहर खा लिया।
होटल के गार्ड ने दोनों को जबरन बाहर निकाल दिया। दोनों मॉडल संस्कृति स्कूल में घुस गए। इसके बाद दोनों को उल्टियां शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि परिसर में मौजूद शिक्षक हवा सिंह को दलजीत ने मोबाइल देकर परिजनों को फोन करने को कहा। शिक्षक ने लड़के के पिता गुरमीत को फोन कर बुलाया। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाने के बाद देवी मंदिर रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों 1 दिसंबर से ही लापता थे।












Click it and Unblock the Notifications