1 ग्राम खून, 1000 प्लेटलेट्स, फिर भी बच गई जान

बीमार बच्ची की हालत काफी चिंताजनक होने के बाद भी वह जीवित थी। अपने कॅरियर में पहला ऐसा मामला आने की बात कहते हुए डॉ. एलएन शर्मा ने तुरंत उपचार करना शुरू किया। उन्होंने मरीज को 8 यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाई जिसके बाद लगभग 24 घंटे के भीतर लड़की की हालत सुधरी।
मौत के मुंह से वापिस लौटी लड़की के परिजन अस्पताल की टीम का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे। डॉ. डॉ. एलएन शर्मा ने बातचीत में बताया कि एक सामान्य व्यक्ति के शरीर में 1.50 से 4.50 प्लेटलेट्स होती है। लेकिन यह संख्या 20 हजार से कम हो जाए तो मरीज डेंजर जोन में चला जाता है। आमतौर पर मरीज की मौत भी हो जाती है। दीप कुमारी के केस में अब स्थिती सुधर रही है। उसके शरीर में फिलहात 35 हजार प्लेटलेट्स बढ़ चुकी है जोकि तेजी से रिक्वर हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications