यूपी में कांग्रेस के मुस्लिम कार्ड की काट तलाशने में जुटीं पार्टियां

राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और ऐसे में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मुस्लिम मतदाताओं के बीच पार्टी की साख को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश में जुटे हैं। मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की यह कोशिश समाजवादी पार्टी (सपा) को सबसे ज्यादा अखर रही है क्योंकि उसकी उम्मीदें भी इस बार इसी तबके पर टिकी हुई हैं। सपा के एक नेता का कहना है कि कांग्रेस के आरक्षण के कार्ड की काट ढूंढने में पार्टी जुटी है और शीर्ष नेतृत्व किसी भी सूरत में कांग्रेस को मुसलमानों का हमदर्द होने का तमगा मिलने नहीं देना चाहता है।
कहा जा रहा है कि सपा विधानसभा चुनाव के लिए जारी होने वाले घोषण पत्रा में सबसे ज्यादा ध्यान मुस्लिम मतदाताओं पर ही केंद्रित करने वाली है। इस बारे में सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल फारूकी ने भाषा से कहा, मुसलमानों को आरक्षण देने की बात बेवकूफ बनाने की एक कोशिश भर है। हम जनता के बीच इसका जवाब देंगे। इसके लिए हमारी योजना तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications