नौ दिसंबर तक हिरासत में रहेंगी जिग्ना वोरा

इसके बाद अदालत ने वोरा की पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ा दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि वोरा जांच में सहयोग नहीं कर रही है। समाचार पत्र एशियन एज में डिप्टी ब्यूरो चीफ वोरा को मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनपर छोटा राजन को डे की मोटर साइकिल का नंबर और पता मुहैया कराने का आरोप है। पुलिस ने यह आरोप भी लगाया है कि जिग्ना ने पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के कारण राजन को डे की हत्या के लिए उकसाया।
इससे पहले पत्रकार जे. डे हत्याकांड के मामले में दाखिल आरोपपत्र में एक गवाह का बयान आरोपी जिगना वोरा के खिलाफ प्रमुख साक्ष्य है जिसने कथित तौर पर अंडरवल्र्ड डान छोटा राजन को डे की हत्या की सुपारी देने के लिए उकसाया था। यह कहना है अपराध शाखा के एक अधिकारी का है। अधिकारी ने कहा कि 3,055 पन्नों के आरोपपत्र में दर्ज बयान अहम सबूत है जिसमें कहा गया है कि राजन ने डे की हत्या के लिए सुपारी दी थी और वोरा ने उसे उकसाया था।
अधिकारी ने कहा कि गवाह गिरफ्तार आरोपी विनोद असरानी का रिश्तेदार है। उसने हत्या के बाद राजन से बातचीत की थी और राजन ने डे के मारे जाने पर अफसोस जताया था। उन्होंने कहा कि गवाह ने हमें बताया कि राजन ने उससे फोन पर बात की और कहा कि उसे डे की हत्या का अफसोस है और उसने दावा किया कि जिगना ने उसे उकसाया।












Click it and Unblock the Notifications