ओबामा ने गिलानी से कहा ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे

नाटो सेना ने पाकिस्तान पर हवाई हमला किया जिसमें उसके 28 सैनिक मारे गए थे। नाटो के इस हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका से सारे संबंध समाप्त करने की बात कही थी। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अमेरिका को धमकी देते हुए कह दिया था कि वह 15 दिनों के भीतर देश खाली करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं पाकिस्तान के सेना प्रमुख कयानी ने पाकिस्तान की सेना को नाटो को करारा जवाब देने की इजाजत भी दे दी थी।
अमेरिका ने जब से अफगानिस्तान पर कार्रवाई शुरू की है तब से पाकिस्तान उसके सहयोगी की भूमिका निभाता रहा है। अमेरिका को इस अभियान में अपने सबसे बड़े दुश्मन ओसामा बिन लादेन की तलाश थी। ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में ही पकड़ा गया जिससे इस अभियान में पाकिस्तान की भूमिका संदिग्ध लगने लगी। अमेरिका द्वारा लगातार हो रहे हमलों के कारण अब पाकिस्तान भी अमेरिका का सहयोग करने से अपने कदम पीछे खींच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications