अमेरिका खाली कर रहा पाक का वायु ठिकाना

pakistan america
इस्लामाबाद। अमेरिका ने आज कहा कि बलूचिस्तान में शम्सी वायु ठिकाने को 11 दिसम्बर तक वह खाली कर देगा जिसके बारे में कहा जाता है कि उसे सीआईए संचालित डोनों के लिये इस्तेमाल करता था। नाटो हमले में 24 सैनिकों के मारे जाने से पाकिस्तान ने इसे खाली करने को कहा था।

पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत केमरन मुंतेर ने बताया कि अमेरिका वायुठिकाने को खाली करने की पाकिस्तान की मांग पर अपनी तरह से सर्वोत्तम कोशिश कर रहा है। उन्होंने टीवी समाचार चैनल को बताया कि मैं जो वायदा कर सकता हूं वह यह कि जो तिथि आपने हमसे पूछी है तब तक शम्सी वायु ठिकाने को खाली करने के लिये हम जो कुछ बन पडे़गा करेंगे।

मुंतेर ने शम्सी स्थित अमेरिकी कर्मियों अथवा उपकरणों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन कई खबरों में कहा गया है कि सीआईए संचालित डोनों के लिये इस्तेमाल होने वाले वायु ठिकाने से अक्सर पाकिस्तान के अशांत कबिलाई इलाके में उग्रवादियों को निशाना बनाया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+