पाक ने फिर किया सीज-फायर का उल्लंघन, ताबड़तोड़ गोलाबारी

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी छोटे हथियारों से जवाबी कार्रवाई की और यह सिलसिला कई मिनटों तक चला। कश्मीर घाटी में पिछले तीन महीनों में एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन की यह पहली घटना है। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी से नियंत्रण रेखा के इस पार एक मस्जिद की छत को नुकसान पहुंचा।
अगस्त और सितंबर के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें एक भारतीय जूनियर कमिशंड अधिकारी की मौत हो गई और तीन पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए। पिछले दो दिनों में दूसरी दफा पाकिस्तान ने उल्लंघन किया है जिसमे भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कल राजौरी सेक्टर के केरी इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला जिसके बाद गश्त के लिए तत्काल एक दल भेजा गया।
इस गस्त के दौरान पाक की तरफ से भारतीय सेना पर गोलेबारी की गई जिसमे सेना का एक जवान घायल हो गया अधिकारीयो के अनुसार घायन जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पर दुख की बात यह है कि संदिग्ध आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। यह स्पष्ट रूप से संघर्षविराम का उल्लंघन है।












Click it and Unblock the Notifications