सीआईएसएफ तैनाती पर पीएम की ओर से जवाब नहीं: जयललिता

Tamil Nadu Chief Minister Jayalalithaa
चेन्‍नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने आज कहा कि केरल में मुल्लापेरियार बांध स्थल पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों की तैनाती संबंधी उनकी अपील पर केन्द्र की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। जयललिता ने विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए किसी मानव जनित आपदा को टालने के लिए सीआईएसएफ की तैनाती किए जाने की मांग की थी। जया ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैंने सीआईएसएफ सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

अन्नाद्रमुक सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस मुद्दे पर एक पखवाड़े से भी कम समय में कल लिखे गए तीसरे पत्रा में तुरंत सीआईएसएफ सुरक्षा कवर मुहैया कराने की अपील की थी। उन्होंने पत्रा में इडुक्की जिले में बांध इलाके में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा एकत्रा भीड़ द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की रिपोर्टों का भी उल्लेख किया था।

अपने पूर्व के पत्रों में जयललिता ने सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप करने और केरल को बांध मुद्दे पर आतंक फैलाने से बाज आने की सलाह देने को कहा था। केरल इस मुद्दे पर दबाव बना रहा है कि जल स्तर में वृद्धि तथा क्षेत्रा में आए हालिया भूकंप के झटकों के मद्देनजर 116 साल पुराने मुल्लापेरियार जलाशय के स्थान पर नया बांध बनाया जाए लेकिन तमिलनाडु एेसे किसी भी कदम का यह कहते हुए विरोध कर रहा है कि बांध सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+