माओवादियों के बंद के पहले दिन झारखंड में हिंसा

पलामू के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने मेदिनीनगर में कहा, यह मुठभेड़ करीब 30 मिनट चली जिसके बाद माओवादी कैडर जवाबी कार्रवाई के कारण वापस लौट गये। हमले में दोनों ओर से किसी की जान नहीं गई। दुमका एसपी हेमंत टोप्पो ने कहा कि माओवादियों ने गोपीकंदर पुलिस थाने के तहत केनदुआ वन के पास बासुलोई नदी के किनारे सुरक्षाकर्मियों के गुजरने से पहले आईईडी विस्फोट किया।
बोकारो के एसपी कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि हथियारबंद माओवादियों ने जिले के पूर्वी मध्य रेलवे के गोमिया और दुमरी रेलवे स्टेशनों के बीच आईईडी विस्फोट करके पटरी उड़ा दी। लातेहार के एसपी बीडी शर्मा ने बताया कि नक्सली समूह ने रात करीब एक बजे लातेहार में हेहेगारा और चिपादोहर रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर विस्फोट किया।












Click it and Unblock the Notifications