हरियाणा: बच्चे के शव पर बैठकर तंत्र करता पकड़ा गया तांत्रिक

मृतक का चाचा प्रमोद कुछ ग्रामीणों के साथ देर रात कुछ ग्रामीणों के साथ श्मशान भूमि पहुंचा तो लोकेंद्र पुत्र महावीर निवासी घड़ौली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश अपने तीन चार साथियों के साथ मिलकर शव के ऊपर बैठा तांत्रिक क्रिया कर रहा था। ग्रामीणों ने लोकेंद्र को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और उसके कब्जे से नारियल, सफेद कपड़ा, मांस का टुकड़ा, शराब की बोतल व अन्य सामान बरामद किया।
तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस आरोपी लोकेंद्र को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी लोकेंद्र कई साल से पलहेड़ी में रह रहा था और तंत्र विद्या करता था। पहले ग्रामीणों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। थाना सदर प्रभारी, कृष्ण कुमार ने बताया कि वह शनिवार को मौके पर तंत्र क्रिया करते हुए पकड़ा गया। तब जाकर उसकी असलियत का पता चला। तीन फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications