पाकिस्तान में अज्ञात लोगों ने खोदी 29 अल्पसंख्यकों की कब्र

इंसानियत का गला घोटलने वाली और नफरत की चरम पर की गई इस दर्दनाक हरकत ने पाकिस्तान की संप्रभुता पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। आए दिन पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के मामले सामने आते रहते हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अग्यात लोगों द्वारा अल्पसंख्यक अहमदी संप्रदाय के 29 लोगों की कब्रों को खोद डालने का मामला प्रकाश में आया है। पाकिस्तान में अग्यात लोगों ने अल्पसंख्यक समुदाय की कब्रों को खोेदा मीडिया की एक रिपोर्ट में आज कहा गया कि में कबा्रें को शनिवार रात को खोदा गया ।
अहमदी समुदाय के प्रवक्ता सलीमुद्दीन ने कहा कि अज्ञात लोग कब्रिस्तान में घुसे और कब्र पर लगे पत्थरों को बड़ी संख्या में तोड़ दिया तथा 29 कब्रों को खोद डाला। सलीमुद्दीन ने द एक्सप्रेस टिब्यून को बताया कि संगमरमर की बनी सिर्फ दो कब्रों से छेड़छाड़ नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुलिस से संपर्क किया और कानूनी कार्रवाई के लिए एक आवेदन दिया लेकिन अब तक किसी प्रकार की जांच शुरु नहीं की गई। लोधरान जिले के पुलिस प्रमुख आगा मोहम्मद युसूफ ने पुष्टि की कि कब्रिस्तान को नुकसान पहुंचाया गया है और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications