अपमानजनक और गैरजिम्‍मेदाराना है राहुल का बयान: अठावले

Ramdas Athavale attack on Rahul Gandhi's for begger remark
लखनऊ। महाराष्‍ट्र की राजनीति में प्रभाव रखने वाली रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के इस बयान को अपमानजनक बताया है कि उत्तर प्रदेश के लोग दूसरे राज्यों में भीख मांगने जाते हैं। अठावले ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, उत्तर प्रदेश के लोग स्वाभिमानी हैं और जहां जाते हैं अपनी मेहनत और काबलियत से रोजी-रोटी और धन कमाते हैं। आरपीआई नेता ने कहा कि देश में अधिकांश समय तक कांग्रेस का शासन रहा है और यदि उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार के लिये दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है तो इसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भीख मांगने की बात कहने के बजाय यह भी कह सकते थे कि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो किसी को मजबूरी में रोजगार के लिये बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अठावले ने भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिये लोकपाल विधेयक को संसद के चालू सत्रा में ही पारित करवाये जाने एवं प्रधानमंत्री को भी इसके दायरें में लाये जाने पर बल दिया मगर साथ ही यह भी कहा कि टीम अन्ना को भी कुछ बिन्दुओं पर सरकार के साथ नरम रख अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समूह तीन के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरें में लाये जाने की जिद अन्ना टीम को छोड़ देनी चाहिए क्योंकि भ्रष्टाचार रोकने के लिये मौजूदा कानून भी कम कारगर नहीं है। अठावले ने खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को देश की आर्थिक आजादी के लिये खतरनाक बताते हुए कहा कि अच्छा हो कि केन्द्र सरकार विदेशी बैंकों में जमा कालाधन वापस लाकर इस क्षेत्र को सरकारी दम पर मजबूत करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+