सेक्‍स चेंज से पहले बच्‍चे की चाह में रखवाया बैंक मे वीर्य

youth
नयी दिल्ली। एक दुर्लभ मामले में एक युवक ने अपना वीर्य एक प्रजनन क्लीनिक में रखवाया ताकि लिंग परिवर्तन कराने के बाद अगर उसे अपने बच्चे की चाह हो, तो वह अपने शुक्राणुओं की मदद से यह चाह पूरी कर सके। डाक्टरों का कहना है कि इन विटो फर्टिलाइजेशन अब निस्संतान दंपतियों तक सीमित नहीं है।

अविवाहित पुरूष और महिला या तलाकशुदा पुरूष और महिला, उभयलिंगी आदि भी इसका उपयोग कर रहे हैं। डेल्ही आईवीएफ एंड फर्टिलिटी क्लीनिक के निदेशक डा अनूप गुप्ता ने कहा 27 वर्षीय एक युवक ने अपना लिंग परिवर्तन कराने से पहले इस तकनीक को अपनाया। उसने हमारे पास अपने शुक्राणु जमा करवाए ताकि लिंग परिवर्तन के बाद, इच्छा होने पर उसे उसका खुद का बच्चा मिल सके।

उन्होंने बताया यह युवक अपने परिवार में पांच बहनों के बाद पैदा हुआ था। बहनों के साथ पलते बढ़ते इस युवक में अपने आप लड़कियों जैसे लक्षण उभरने लगे। उसने बहनों के कपड़े पहनने शुरू कर दिए और उनकी तरह रहने लगा। उसने अच्छी पढ़ाई क़ी और आज बहुत अच्छा जीवन जी रहा है। अब वह पूरी तरह महिला बनने के लिए लिंग परिवर्तन करा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+