मेरठ में सिनेमा हाल गिरा, मलबे में दबे सात मजदूर

इमारत काफी पुरानी और खराब होने के कारण सिनेमा हाल के पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। आज सुबह जब मजदूर काम कर रहे थे तभी इमारत का एक भाग अचानक भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे में आधा दर्जन मजदूर दब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय नागरिकों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला।
पुलिस उपमहानिरीक्षक के अनुसार इस घटना में घायल सात मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित होने के कारण घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी जिससे राहत कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।












Click it and Unblock the Notifications