नोएडा में रिटायर्ड रिटायर्ड कर्नल के घर में लूटपाट

पुलिस घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ मान तफ्तीश कर रही है। एसपी सिटी अनंत देव ने बताया कि सेक्टर-28 के फ्लैट नंबर 18 में रिटायर्ड कर्नल बीआर भाटिया (75वर्ष) पत्नी प्रेम भाटिया (71वर्ष) व डाक्टर बेटी प्रिया के साथ रहते हैं। उनके घर बिहार निवासी विकास व उसकी पत्नी रानी (25वर्ष) घरेलू नौकर हैं। जो कि छत पर बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते है। शाम पौने सात बजे एक युवक ने फ्लैट की कॉल बेल बजाई। रानी ने दरवाजा खोला तो नकाबपोश युवक ने रानी से आंटी को बुलाने के लिए कहा। बेडरूम में मौजूद प्रेम भाटिया बाहर की और निकली।
इसी बीच नकाबपोश युवक अंदर आ गया और उसने उन्हें उन्हें मारपीट कर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद उसने नौकरानी रानी को दूसरे बाथरूम में बंद किया। कई दिनों से बीमार रिटायर्ड कर्नल भाटिया को भी उठा कर रानी के साथ बाथरूम में बंद कर किया। इसके बाद उसने सभी कमरों व अलमारियों की बारीकी से तलाशी ली। नकदी व जेवरात बटोर कर भाग निकला।
चीख पुकार सुनकर सर्वेंट क्वार्टर में मौजूद विकास नीचे आया और बाथरूम खोलकर तीनों को मुक्त कराया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को साढ़े आठ बजे दी गई। लूट की जानकारी पाकर क्लीनिक गई प्रिया भी फ्लैट पर पहुंची और घायल मां और नौकरानी को कैलाश अस्पताल ले गई। सूचना पाकर फिंगर प्रिंट टीम, सर्विलांस टीम के अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
मौके पर पहुंच गए जांच पड़ताल में जुट गए।












Click it and Unblock the Notifications