दिल्ली में ड्राइवर ने अपने दांत से इंस्पेक्टर का कान काटा

एडिशनल पुलिस कमिश्नर, दक्षिण-पूर्वी जिला अजय चौधरी ने बताया कि एएसआई का नाम नरेश तंवर है। उसकी तैनाती कल्याणपुरी सर्किल में है। वह अक्षरधाम मंदिर के पास ड्यूटी कर रहा था। उसके साथ यातायात पुलिस के दो सिपाही भी थे। शाम करीब छह बजे गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आते देख एएसआई ने सिपाही अजय को ट्रक रुकवाने को कहा क्योंकि शाम के वक्त दिल्ली में ट्रक के प्रवेश पर पाबंदी होने के बावजूद चालक जबरन दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर गया था।
अजय ने हाथ का इशारा करते हुए चालक को रोकने को कहा तो उसने रफ्तार और तेज कर दी। पल्सर से दो सिपाहियों ने पीछा कर कुछ किलोमीटर आगे जाने के बाद सराय काले खां टी प्वाइंट के पास गाड़ी रुकवा ली। लालमन ने बीच सड़क पर ही गाड़ी रोक दी। साइड लगाने की बात कहने पर चालक ने सिपाहियों की एक नहीं सुनी। वह गाड़ी से नीचे उतर कर सिपाहियों से बहस करने लगा।
काफी देर तक बहस होने पर जब चालक ने गाड़ी साइड नहीं की तो अजय ने फोन से एएसआई को सूचना दे दी। चालक की बदतमीजी की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लग गया। बहुत मुश्किल से लोगों ने चालक से गाड़ी साइड करवाई। कुछ देर में एएसआई नरेश तंवर वहां आ गया। उसने चालक को डांटते हुए सबक सिखाने की बात कही। लालमन ने नरेश तंवर का सिर पकड़ लिया और दांतों से आधा काट दिया। सिपाहियों ने लोगों की मदद से एएसआई को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications