जनलोकपाल के लिए दलाई लामा भी अन्ना के साथ

दलाई लामा ने अन्ना हजारे के आंदोलन के तरीके के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। दलाई लामा ने शुक्रवार को यहां तिब्बतियों को चेला और भारत को गुरु बताया। साथ ही कहा कि भारत में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे से चेला खुद को शर्मिदा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को मानना है कि भ्रष्टाचार जीवन का एक हिस्सा बन गया है।
वह छात्रों और व्यवसायियों से बातचीत के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोगों को अन्ना के आंदोलन के तरीके के प्रति बहुत कम भरोसा है, लेकिन इसकी प्रेरणा बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों ने यह सोचना शुरू कर दिया था कि भ्रष्टाचार जीवन का हिस्सा बन गया है। इस आंदोलन ने वास्तव में देश और राजनेताओं को याद दिलाया है कि भ्रष्टाचार पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह आंदोलन समर्थन करता हूं लेकिन इसके तरीके के बारे में मैं नहीं जानता।












Click it and Unblock the Notifications