दिल्ली: चार मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, कई घायल

Building Collapsed
नई दिल्ली। एक बड़ी और दुखद खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां के उत्तम नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत के गिरने की खबर है। जिसमें अभी तक प्राप्त समाचार के मुताबिक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आंशका है।

आपको बता दें कि मलबे से 4 लोगों को निकालकर डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में 2 महिलाएं और 1 बच्ची शामिल है। चौथे व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जो इमारत गिरी है उसके पास ही दूसरी इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। यह करीब दोपहर 12 बजे के आसपास की घटना है। इमारत में करीब 20-25 लोगों रहते थे। और करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। इमरात के गिरने से इमारत से सटी हुई बिल्डिंग भी प्रभावित हुई है। लोगों को शक है कि उस बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूर भी इस हादसे के शिकार हुए हैं?

पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक अभी तक राहत व बचाव का कार्य जारी है। लेकिन मौके पर स्थानीय लोगों के कारण काफी अफरा-तफरी का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+