ग्रुप 'सी' के कर्मचारियों को लोकपाल में होना चाहिए: अरुणा रॉय

Aruna Roy
नई दिल्ली। लोकपाल बिल पर मचा घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से यह मु्द्दा गर्म होता दिख रहा है। यूं तो लोकपाल के मुद्दे हर दल की अलग-अलग राय है लेकिन मशहूर समाज सेविका और एनएसी की सदस्य अरूणा रॉय ने भी अन्ना की हां में हां मिलाते हुए कहा है कि उनके हिसाब से भी ग्रुप 'सी' के कर्मचारियों को लोकपाल में होना चाहिए। क्योंकि अगर निचले स्तर के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में नहीं लाया गया तो इससे आम आदमी को कोई फायदा नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि अहिंसावादी अन्ना हजारे ने आरोप लगाया है कि स्थायी समिति कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के इशारों पर काम कर रही है। इसलिए उनके कहने पर ही उसने ग्रुप 'सी' के कर्मचारियों को अचानक लोकपाल के दायरे से बाहर रखने का फैसला किया है। मालूम हो कि बुधवार तक स्थायी समिति इसके पक्ष में थी लेकिन गुरूवार को वो पलट गयी।

अन्ना हजारे ने आरोप लगाया कि लोकपाल के मुद्दे पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को निर्देश दिए और इसी का नतीजा है कि सरकार अपनी राय हमेशा बदल रही है। यहां आपको यह भी बता दें कि टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल, अरूणा रॉय को अपना गुरू मानते हैं। दोनों ही लोगों ने राईट टू इनफार्मेशन के लिए काफी लंबा और साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+