राहुल गांधी के डायरेक्शन में स्टैंडिग कमेटी काम कर रही है: अन्ना हजारे

Anna Hazare
नई दिल्ली। देश में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए लोकपाल बिल लाने के लिए प्रयासरत समाजसेवी अन्ना हजारे ने संसदीय स्थायी समिति को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अन्ना ने आरोप लगाया है कि स्थायी समिति कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के इशारों पर काम कर रही है। इसलिए उनके कहने पर ही उसने ग्रुप 'सी' के कर्मचारियों को अचानक लोकपाल के दायरे से बाहर रखने का फैसला किया है।

इसका सबूत यही है कि बुधवार तक स्थायी समिति इसके पक्ष में थी लेकिन गुरूवार को वो पलट गयी। अन्ना हजारे ने आरोप लगाया कि लोकपाल के मुद्दे पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को निर्देश दिए और इसी का नतीजा है कि सरकार अपनी राय हमेशा बदल रही है।

अन्ना ने मीडिया को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पत्र दिखाया था जिसमें लिखा था कि सरकार और टीम अन्ना की सोच एक जैसी है और हमें भ्रष्टाचार को समाप्त करने या कम से कम इसे कम करने की ज़रूरत है। फिर अब अचानक इससे क्यों मुकर गए? राहुल गांधी अपनी राय सरकार को दे रहे है। यह सब कुछ उन्हीं के कहने पर हो रहा है। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। अन्ना ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि वो लोकपाल के मुद्दे को टालने के लिए जानबूझकर एपडीआई बिल लेकर आयी है।

हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार अगर लोकपाल को एक स्वतंत्र संस्था बनाना चाहती है। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन सरकार को लोकपाल के कामकाज में दखल देने की जरूरत नहीं है। अन्ना ने कहा कि अगर 'क्लास 3' और 'क्लास 4' के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में नहीं रखा जाता है तो देश से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होगा। लेकिन सरकार इसे समझ नहीं रही है। इसलिए अगर वो नहीं मानती है तो एक बार फिर से अनशन होगा और देश की जनता ही उन्हें करारा जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+