कमर तोड़ कर रख देगी 2012 की आर्थिक मंदी

संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2012 विषय की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर घटकर 2.6 प्रतिशत रह जाएगी, जो 2010 में चार फीसद थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 का साल वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए करो या मरो का होगा।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक संकट के बाद दो साल में सुधार की गति काफी असमतल रही है और विश्व अर्थव्यवस्था एक बार फिर से मंदी के मुहाने पर आ खड़ी हुई है। रिपोर्ट में चेताया गया है कि एक और आर्थिक मंदी का जोखिम बढ़ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खासकर यूरोप और अमेरिका के नीति निर्माताओं की असफलता की वजह से बेरोजगारी का संकट दूर नहीं हो सका है।
साथ ही वे रिण संकट से निपट नहीं सके हैं और वित्तीय क्षेत्र की कमजोरी बढ़ने से वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष 2012-13 में काफी जोखिम की स्थिति रहेगी। इसमें कहा गया है कि भारत और चीन जैसे विकासशील देशों की वृद्धि दर 2012 में घटकर 5.6 फीसद रह जाएगी, जो 2010 में 7.5 प्रतिशत थी। अभी ये देश विश्व अर्थव्यवस्था के इंजन बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
