नेपाल के बाद अब भारत में बर्ड फ्लू की आशंका

उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में पांच सौ मुर्गियों और बतखों को मारा गया है तथा दर्जनों अंडे तोड़ दिए गए हैं। घाटी में कई अलग-अलग स्थानों से बर्ड फ्लू की सूचनाएं मिल रही हैं। भक्तरपुर जिले में बर्ड फ्लू का आंतक फैलने के कारण शुक्रवार से ही वहां के दो दर्जन स्कूल बंद हैं। इसके अलावा भी काठमांडो घाटी में कई स्कूल बंद हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र महतो ने पीटीआई को बताया कि बर्ड फ्लू के मामलों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है और वह इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की योजना बना रही है। भारत में भी संक्रमण फैलने का ड़र है क्योकि भारत क चार राज्यो की सिमाएं नेपाल को छूती है। पहले से ही ये राज्य दिमागी बुखार से त्रस्त है।












Click it and Unblock the Notifications