पीएम के मणिपुर दौरे का बहिष्कार करेंगे उग्रवादी संगठन
इंफाल।
मणिपुर के प्रमुख उग्रवादी संगठनों ने आज कहा कि वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्य के प्रस्तावित दौरे का बहिष्कार करेंगे। कल बम विस्फोट के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संगठनों की समन्वय समिति ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने के अलावा उग्रवादी तीन दिसंबर से 36 घंटों की आम हड़ताल भी करेंगे। id="toptextpromo">प्रधानमंत्री
को तय कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसंबर को राज्य में पहुंचना है। हडताल का आहवान करने वाले उग्रवादी संगठनों में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट, रेवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट, कांगलेई यावोल कान लुप, पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी आफ कांगलेईपक और कांगलेईपक कम्युनिस्ट पार्टी शामिल है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आधिकारिक
रिपोर्ट में कहा गया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को रेड अलर्ट पर कर दिया गया है। कल हुए शक्तिशाली बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि पांच अन्य घायल हुए थे। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी यात्रा में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के आने की भी संभावना है।











Click it and Unblock the Notifications