हरियाणा: सिरसा में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्‍त, पायलट सुरक्षित

MIG 21
सिरसा। अभी अभी हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि हरियाणा के सिरसा जिले से करीब 25 किलोमीटर दूर रानिया कस्‍बे के एक गांव में एक मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। यह विमान स्‍थानीय एयरबेस स्‍टेशन से अभ्‍यास के लिए उड़ा था। खबर है कि पायलट सुरक्षित निकल आया है।

यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। किसान ने खेतों में पानी छोड़ने के लिए एक बड़े गड्ढे में ढेर सारा पानी इकठ्ठा किया था, जिसमें अचानक मिग विमान आ गिरा। अभी तक की सूचना के मुताबिक मिग विमान के परखच्‍चे उड़ गये। और विमान में आग लग गई। थोड़ी ही देर बाद दुर्घटना स्‍थल से करीब आधा किलोमीटर दूर पायलट पैराशूट से उतरा।

ताज़ा अपडेट के मुताबिक मौके पर फायरब्रिगेड की तीन गाडि़यां पहुंच गईं हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल सेना के अधिकारियों ने दुर्घटना के कारण नहीं बताये हैं। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं एयर फोर्स बेस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

इसके अलावा बीके पाटिल, एसपी गुप्ता की मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी जोकि घायल पायलट को लेकर चली गई। पायलट का नाम पूर्व स्क्वाडर लीडर जयदीप सिंह बताया जा रहा है जोकि विमान को ट्रैङ्क्षनंग के तौर पर सिरसा एयरबेस से सुबह 10 बजे विमान लेकर उड़े थे। हादसे की जांच के लिए दिल्ली से टीम रवाना हो चुकी है जोकि जहाज के ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे के कारण का पता लगाएगी।

ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। नीचे पढ़ें मिग 21 की पिछली दुर्घटनाओं की खबरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+