किराए की कोख पर विधेयक लाएगी सरकार

देश में अविवाहित लड़कियों के सरोगेट माता बनने के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है। मंत्री से पूछा गया कि क्या देश में काफी संख्या में अविवाहित बालिकाएं किराए पर कोख देने वाली माताएं बन रही हैं। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही संसद में विधेयक लाया जा रहा है। पिछले काफी समय से इस बारे में कोई सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है। हालांकि अभी तक सरकार ने इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
इस विधेयक में 2 विपरीत बातें सामने आ रही हैं। पहली तो बात यह है कि भारत जैसे गरीब देश में लड़कियों को पैसे के लिए इस काम से जोड़ा जा सकता है। दूसरा है कि यह उन जोड़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिनको औलाद नहीं होती है। इस मामले में कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसमें किराए पर कोख देने वाली लड़कियों की मौत भी हो गई थी। जिस वजह से इस मामले पर विधेयक लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications