अलीगढ़ पहुंचे टीनेजर प्रेमी-प्रेमिका, मां-बाप ले गए घर

Delhi: Innocent lovers reached Aligarh
दिल्ली( ब्यूरो)। दिल्ली से दो अबोध प्रेमी -प्रेमिका भाग कर अलीगढ़ पहुंच गए। लेकिन पुलिस की मदद से उन्हें उनके घर वालों को दिल्ली से बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। दोनों बच्चे नौवीं के स्टूडेंट हैं। 15 साल की नीता (बदला हुआ नाम) आज भी अपने फैसले पर अडिग है। वह अपने प्रेमी संग जिंदगी बिताना चाहती है। उसने प्रेमी के साथ मिलकर मुंबई में अपना घर बनाने का सपना संजोया है।

पुलिस वालों ने सुमन की बातचीत उसके पिता से कराई। पापा ने नादान बेटी को बहलाने के लिए कह दिया कि वे प्रेमी संग उसकी शादी करने को तैयार हैं। इसलिए अब वह फिलहाल अपने घर जाने को तैयार हो गई। कक्षा नौ की छात्रा सुमन निवासी साबा डेयरी दिल्ली के हैं। वह अपने हम उम्र पड़ोसी और क्लासमेट नितिन (दोनों काल्पनिक नाम) से एक साल पहले मिली। नजदीकियां बढ़ी तो प्यार परवान चढ़ गया। परिवार को खबर लग गई तो बंदिश लगने लगी। इसी दहशत में दोनों 18 नवंबर को दिल्ली से निकल आए और लखनऊ पहुंच गए।

इस दौरान वहां एक व्यक्ति ने सहारा दिया और पांच सौ रुपये अपने साथ काम करने का भी दिया। वहां से शादी करने के इरादे से वे नितिन के रिश्तेदार के यहां आ गए। यहां कई दिन तक रहे, लेकिन इसी बीच पुलिस को भनक लग गई। अब पुलिस अंकल ने पापा से बात कराई है। वे हमारी शादी को तैयार हैं। इसलिए हम भी घर जाने को तैयार हैं। बाद में सुमन और नितिन के माता-पिता अलीगढ़ पहुचे और उन्हें दिल्ली ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+