मैंने कभी कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया: अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने पत्र में कहा है मेरा ननिहाल सिख परिवार है। मेरी माता सिख थीं। नाना साबत सूरत सिख थे और कभी आनंदपुर साहिब कमेटी के सेवादार थे। 1984 की नस्लकुशी में मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मैं निर्दोष हूं। अगर फिर भी किसी की भावनाओं को मेरी वजह से ठेस लगी है तो मैं माफी मांगता हूं।
गौरतलब है कि अमेरिकी सिख मानव अधिकार समूह 1984 के सिख दंगा मामले में अमिताभ बच्चन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उनके ऊपर दंगों के दौरान दंगों से जुड़े लोगों को भड़काने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
उनके खिलाफ कोर्ट में याचिका ऑस्टे्रलिया में कॉमनवेल्थ पब्लिक प्रॉसीक्यूशन के निदेशक क्रिस्टोफर क्रेजी ने दाखिल की थी। क्रिमिनल कोड एक्ट 1995 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस पर सुनवाई होने पर अमिताभ को वहां की अदालत में पेश होना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications