मनुष्यों की तरह इशारों से बातें करते हैं कौवे

शोध के लेखक सिमोन पिका ने कहा कि लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब रावेन को मनुष्यों की तरह इशारे करते हुए देखा गया है। ऐसी बातें जंगली जीवों में बिरले ही नजर आती हैं। सिमोन पिका जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फार ओरनिथोलाजी में जीवविज्ञानी हैं। लाइव साईंस ने पिका के हवाले से लिखा है कि रावेन को मनुष्यों की तरह इशारे करते हुए देखने के लिए उनके दल ने जंगलों की खूब खाक छानी है।
उन्होंने कहा कि अब वह अपने दल के साथ रावेन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य इशारों की जांच पड़ताल करेंगे। फिलहाल उनके शोध के अनुसार रावेन भी चीजों की ओर इंगित करने के लिए मानवों की तरह इशारे करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications