लोकपाल के मुद्दे पर रामविलास ने खोला नया मोर्चा

LJP chief Ram Vilas Paswan
दिल्ली (ब्यूरो)। लोकपाल के मुद्दे पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि जबतक लोकपाल बिल में अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान नहीं कर दिया जाता तब तक संसद की स्थायी समिति की बैठक का वह बहिष्कार करेंगे।

पासवान ने कहा जब संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया गया है, संसद में आरक्षण है तो लोकपाल में यह व्यवस्था क्यों नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोकपाल विधेयक के मसौदे पर विचार कर रही संसद की स्थायी समिति के सभापति अभिषेक मनु सिंघवी को मैंने अपना नोट आफ डिसेंट दे दिया है। लोजपा नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्थायी समिति के अध्यक्ष से उन्होंने अपील की है कि लोकपाल पर समिति की अनुशंसा में ऊपर से नीचे तक आरक्षण के प्रावधान की अनुशंसा करें।

लोकपाल में दलित- पिछड़ा, महिला और अल्पसंख्यक तबके के लिए आरक्षण का प्रावधान करने की मांग को लेकर दलित माइनारिटी के सांसदों के साथ 6 दिसंबर को संसद के सामने प्रदर्शन करेंगे। रामविलास ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री को किसी भी स्थिति में लोकपाल के दायरे में नहीं लाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+