पाकिस्तान से मांफी नहीं मांगेंगे ओबामा

अधिकारियों का कहना है कि हमले के दो दिन बाद सोमवार को पाक में अमेरिकी राजदूत कैमरन मंटेर ने कहा था पाक-अमेरिका के बिगड़ते संबंधों को सुधारने के लिये ओबामा द्वारा एक वीडियो संदेश भेजा जाना चाहिये। मंटेर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कहा था कि पाक में अमेरिका के खिलाफ गुस्सा चरम पर पहुच गया है।
इसलिये अमेरिका को इन सुलगती हुई लपटों को शांत करने की आवश्यकता है। मंटेर के इस प्रस्ताव को पेंटागन ने खारिज करते हुये कहा कि ऐसे कदम से अमेरिकी सैनिकों का मनोबल गिरेगा। ओबामा प्रशासन में भी इस बात को लेकर गहमा गहमी है कि यदि ओबामा ऐसा कदम उठाते हैं तो इससे विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी को राष्ट्रपति चुनावों के लिये एक मुद्दा मिल जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications