नक्सलियों के खिलाफ सक्रिय करेंगे खुफिया तंत्र: चिदंबरम

p chidambaram
नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि नक्सल प्रभावित राज्यों में खुफिया जानकारी के आधार पर प्रभावशाली अभियान चलाने की जरूरत है। चिदंबरम ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 800 से अधिक नये पदों के सृजन का ऐलान भी किया। उन्होंने बीएसएफ से कहा कि वे माओवादियों के खिलाफ अभियान में अपने कौशल और रणनीति का इस्तेमाल करें।

उन्होंने बीएसएफ के स्थापना दिवस के मौके पर बल के जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बीएसएफ से आग्रह करूंगा कि वे अपने कौशल और रणनीति को उन्नत बनाना जारी रखें और नक्सल विरोधी कार्रवाई में उसका इस्तेमाल करें। गृहमंत्री ने यकीन जताया कि बीएसएफ सफलता हासिल करने के लिए खुफिया जानकारी आधारित अभियाल चलाने के लिए आदर्श रूप से तैयार है और प्रशिक्षित भी।

बीएसएफ छत्तीसगढ और उडीसा में नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात दस बटालियनों के अलावा दो और बटालियनें (लगभग 2000 जवान) तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। चिदंबरम ने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने बीएसएफ को मजबूत करने के एक बडे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रशिक्षण क्षमताओं को मजबूत करने के लिए 1520 पद, इंजीनियरिंग विंग के लिए 450 अतिरिक्त पद और बीएसएफ-जी के लिए 825 पद होंगे। बीएसएफ की जी शाखा अभियान के दौरान बल की रीढ की हड्डी की तरह काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+