हरियाणा: 100 रूपये के लिए दामाद की ली जान

बीते दो माह से ससुराल में रह रहे संजय की पत्नी के गुस्से का कारण महज इतना था कि पति ने उसे दिए हजार रुपए में से सौ रुपए खर्चे के लिए मांग लिए थे। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने पत्नी, साल और साले समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के पिता जीत राम ने बताया किउसके बेटे संजय की शादी पांच वर्ष पूर्व जींद के कालवा में गांव हुई थी।
मंगलवार को सुबह गंभीर हालत में घर पहुंचे संजय ने उसे बताया कि सोमवार को उसे ठेकेदार से एक हजार रुपए मिले थे जो उसने पत्नी शीला को दे दिए। शाम को उसने पत्नी से सौ रुपए देने को कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। जीतराम के मुताबिक उसके बाद शीला ने अपने भाई बलवान, मां धोली देवी, भाई के बेटे कालू और गोगू के साथ मिलकर संजय की जमकर पिटाई की।
मंगलवार सुबह होने पर गंभीर हालत में संजय को बस में बैठा दिया। क्योड़क पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications