फरीदाबाद: आटो कंपनी ब्लास्ट में दो लोगों की मौत

इनमें से चार को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह हादस सेक्टर-25 प्लाट नंबर-94 स्थित इंपीरियल ऑटो कंपनी में हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण लाल शर्मा मौके पर पहुंचे। सेक्टर-55 थाना प्रभारी प्रीतपाल सांगवान का कहना है कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे के चश्मदीद ने बताया कि कंपनी के अंदर बैंड हॉज नंबर-1 में मशीन के चारों तरफ कर्मचारी काम पर लगे हुए थे।
वे हादसे से थोड़ी दूरी पर काम कर रहे थे। पौने 12 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर कंपनी में भगदड़ मच गई। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए मौके पर रखे आग बुझाने वाले सिलेंडरों का प्रयोग किया। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications