सस्ता हो सकता है पेट्रोल, तेल कंपनियो की बैठक आज

पहले खबर आ रही थी कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ गयी थी जिसके चलते तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा था लेकिन अब भारतीय तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने का हवाला दे रही हैं। जिसके बाद पेट्रोल के दाम कम होने के आसार दिख रहे हैं। अगर पेट्रोल के दाम कम होते हैं तो एक महीने के भीतर पेट्रोल के दाम में ये दूसरी बार कटौती होगी।
इससे पहले इस महीने की 16 तारीख को पेट्रोल की कीमत में दो रूपये की कमी की गयी थी। खैर अगर ऐसा होता है तो आम आदमी की जेब पर जरूर थोड़ा असर पड़ेगा जो बढ़ती महंगाई के बोझ के तले दबा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications